उत्तर प्रदेश

Kedarnath Pandey ने धूमधाम से कराई 22 जोड़ो की शादी

Gulabi Jagat
7 Feb 2026 11:12 PM IST
Kedarnath Pandey ने धूमधाम से कराई 22 जोड़ो की शादी
x

Gonda, गोंडा : गोंडा जिले के मोतीगंज के रहने वाले समाजसेवी और जीकेन सीटिंग कलेक्शन के मालिक केदारनाथ पांडे ने अपनी पत्नी गीता पांडे के साथ मिलकर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरीब और असहाय बेटियों की शादियां धूमधाम से कराई उन्होंने यह संकल्प पांच वर्ष पूर्व लिया था तबसे लगातार ही वो जिले की गरीब और बेसहारा बेटियों का विवाह करा रहें है इस साल मोतीगंज के श्रीमति शांति देवी इंटर कॉलेज में पंचम सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ जिसके संयोजक सुशील शुक्ला जिला पंचायत सदस्य थे उनकी देख रेख में कुल 22 जोड़ो का विवाह सकुशल संपन्न हुआ इसमें भेंट के तौर पर उन्हें टीवी फ्रिज कूलर वाशिंग मशीन सोफा बेड और अन्य घरेलू उपकरण साथ ही स्त्री आभूषण भी दिए गए इस बार 22 जोड़ो में शालिनी संग रोहित , प्रियंका संग राजाराम , नन्दिनी संग विनोद ,माधुरी संग अमन, कोमल संग जगदम्बा ,बबिता संग मोनू , मोहिनी संग लवकुश , रिंका संग संतोष कुमार ,रूबी संग संतोष , शिवानी संग संजय , शिवानी संग हरीश , पूजा संग बन्दू , कीर्ति संग सुरेश कुमार , रीमा देवी संग सुरेश कुमार प्रियंका संग गौरी शंकर , प्रिया संग बालकराम ,लक्ष्मी संग धर्मवीर , संजू संग मुकेश , ननका संग सत्यम , जया देवी संग अर्जुन , पार्वती संग मनोज , कंचन देवी संग रन्जीत शामिल थे इस कार्यक्रम के दौरान वर वधुओं को आशीर्वाद देने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा , जिला पंचायत सदस्य अमित सिंह , विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह व अन्य गणमान्य उपस्थिति रहें

केदारनाथ पांडे ने कहा कि उनका सिर्फ एक ही उद्देश्य है कि कोई भी माता पिता बेटियों को बोझ न समझें बेटियों को खूब शिक्षा दें और यदि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो उसके लिए नाथ सेवा ट्रस्ट सदैव तत्पर हैं |

Next Story