- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kaushambi: खड़ी ट्रक...

x
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश: कौशाम्बी जिले के सैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के अजुहा कैनी इलाके में रविवार सुबह हाईवे किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकराने से पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के वक्त पीड़ित बाइक से प्रयागराज से कानपुर देहात जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के रंधीरपुर गांव निवासी लवकुश (19) अपने पिता मोहब्बत सिंह के साथ प्रयागराज में कपड़े की फेरी लगाता था। लवकुश का बड़ा भाई अंकुश और बहन कल्पना सिंह भी प्रयागराज में रहकर साथ में काम करते थे। रविवार को कानपुर देहात में लवकुश के रिश्तेदारों के घर शादी थी।
शादी में शामिल होने के लिए लवकुश अपने पिता और बहनोई के छोटे भाई पिंटू के साथ बाइक से प्रयागराज से कानपुर देहात के लिए निकला था, जबकि लवकुश का बड़ा भाई अंकुश और बहन कल्पना सिंह दूसरी बाइक पर थे। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा (कैनी) के पास जैसे ही लवकुश अपनी बाइक से पहुंचा, अचानक बाइक अनियंत्रित होकर एक ढाबे के सामने खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार लवकुश, उसके पिता मोहब्बत सिंह और पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रहे भाई-बहन ने जब हादसा देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने पर अजुहा पुलिस चौकी इंचार्ज तेज सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी इस्माइलपुर और सिराथू में भर्ती कराया। इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई।
TagsKaushambiट्रकबाइकमौतtruckbikedeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





