छत्तीसगढ़

तेंदूपत्ता एकत्रित कर रही महिला पर भालू हमला, मौत

Nil dhankar
19 May 2025 5:15 PM IST
तेंदूपत्ता एकत्रित कर रही महिला पर भालू हमला, मौत
x
cg news

सूरजपुर। जिले के ओडग़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम चिकनी में तेंदूपत्ता तोड़ने गई एक 32 वर्षीय महिला की भालू के हमले से मौत हो गई। यह घटना सोमवार सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है।

आज सुबह फुलमती सिंह धुर्वे पति कैलाश सिंह धुर्वे जंगल में तेंदूपत्ता तोडऩे गई थी। इसी दौरान अचानक एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। जिससेवह गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक फुलमती की जान जा चुकी थी।

सूचना मिलते ही वन विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं, जहां मृतक महिला के शव का पंचनामा पश्चात शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं वन विभाग ने मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि 25 हजार रुपए दिए। वहीं खबर लिखे जाने तक दोपहर 3 बजे घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी घटना स्थल व मृतिका के परिजनों से मिलने निकल चुकी हैं।


Next Story