- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- कौशल्या ह्यूमैनिटी...
उत्तर प्रदेश
कौशल्या ह्यूमैनिटी फाउंडेशन द्वारा अभ्युदय' वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन: गनेश राजपूत प्रदेश अध्यक्ष UP
Gulabi Jagat
22 March 2025 10:17 PM IST

x
Uttar Pradesh: आज अमृतपुर फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश में समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले कौशल्या ह्यूमैनिटी फाउंडेशन (KHF NGO ) संगठन द्वारा द्वारा 'अभ्युदय' वार्षिकोत्सव का आयोजन डांडीपुर प्राथमिक विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार और फाउंडेशन के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण महेन्द्र सिंह, दुर्गेश कुमार, संतोष दीक्षित, अंजली मैम, वंदना मैम, अमिता पाल ने प्रमुख भूमिका निभाई। वहीं, KHF संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गनेश राजपूत, जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत, गौरव राजपूत, रक्षपाल, रामू राजपूत, संदीप कुमार राजपूत भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम और भाग दौड़ और निबंध लेखन, नाच गाना आदि प्रतियोगिता कराई कई, और शैक्षिक सामग्री जैसे स्लेट, कॉपियां, किताबें एवं मिष्ठान वितरित किया गया।
अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाजसेवा, शिक्षा और जरूरतमंदों की सहायता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। केएचएफ के प्रदेश अध्यक्ष गनेश राजपूत ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा और समाज कल्याण के लिए सतत कार्य करना है।कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय परिवार और केएचएफ के संयुक्त प्रयासों से हुआ। अतिथियों ने संस्था की इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
Tagsकौशल्या ह्यूमैनिटी फाउंडेशनअभ्युदयवार्षिकोत्सवभव्य आयोजनगनेश राजपूत प्रदेश अध्यक्ष UPजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





