उत्तर प्रदेश

काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर सजकर तैयार, जानिए वाराणसी में क्या होगा खास, पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण

Renuka Sahu
11 Dec 2021 4:03 AM GMT
काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर सजकर तैयार, जानिए वाराणसी में क्या होगा खास, पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण
x

फाइल फोटो 

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण पर 12 से 14 दिसंबर तक काशी में लेजर शो, आतिशबाजी के साथ सभी मंदिर, गलियां, चौराहे और अन्य सार्वजनिक स्थान जगमग होंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण पर 12 से 14 दिसंबर तक काशी में लेजर शो, आतिशबाजी के साथ सभी मंदिर, गलियां, चौराहे और अन्य सार्वजनिक स्थान जगमग होंगे। लोकार्पण के दिन घाटों पर सभी नावें सजेंगी। इसके लिए राज्य सरकार और पार्टी संगठन की ओर से एक बड़ी योजना बनी है। यह जानकारी शुक्रवार को भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने विज्ञप्ति जारी करके दी।

उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ से धाम का लोकार्पण अलौकिक, अद्भुत और अकल्पनीय होगा। दुनिया देखेंगी कि अध्यात्म की यह नगरी सिर्फ आस्था का केंद्र बिंदु ही नहीं बल्कि देश और दुनिया को संदेश देने वाली नगरी है। यह सरकार, पार्टी और बाबा के भक्तों के संयुक्त प्रयास से संभव हो रहा है। दुनिया में कोई भी ऐसा नहीं होगा, जो बाबा के बिना खुद को अधूरा महसूस न कर रहा हो। ऐसे में बाबा धाम का भव्यता के साथ लोकार्पण समारोह का आयोजन यूपी ही नहीं देश और दुनिया को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए मजबूर कर दिया है। लोकार्पण के मौके पर देशभर से धमार्चार्य, साधुसंत, प्रबुद्धजन भाग लेंगे। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व बनाने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी ने पार्टी स्तर पर कई कार्यक्रमों की रचना की है। ये कार्यक्रम एक महीने तक पूरे देश में आयोजित होंगे, जो 13 दिसम्बर से शुरू होकर मकर संक्रान्ति तक चलेंगे।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश के सभी 27,700 शक्तिकेन्द्रों में शिवालय तथा प्रमुख मठ मंदिरों में व्यवस्थित रूप से स्क्रीन लगा कर 13 दिसम्बर के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। सभी गांवों में भी कार्यक्रम के सजीव प्रसारण की व्यवस्था होगी। इस दिन सभी जिलों में किसी न किसी मंदिर, मठ, आश्रम या अन्य धार्मिक स्थल पर आयोजित होगा, जिसमें साधु-संतों धमार्चार्यों, प्रबुद्धजनों, पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में दिव्य काशी-भव्यकाशी पर साहित्य भी दिया जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों में धमार्चार्यों एवं साधु-संतो को पार्टी की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा।
12 दिसम्बर तक चलेगा संवाद कार्यक्रम
13 दिसम्बर के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए काशी विश्वनाथ धाम के इतिहास और विकास पर 8 दिसम्बर से शुरू संवाद कार्यक्रम 12 दिसम्बर तक चलेगा। इसमें महानगर एवं जिले से 300 कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की गई है। भजन मंडली भी बनाई गई है।
दीपोत्सव के लिए भाजपा चलाएगी अभियान
धाम के लोकार्पण के अवसर पर 12,13,14 दिसम्बर को प्रदेश के लोग दीपक जलाकर अपने घरों में भगवान शिव का आवाह्न करेंगे। भाजपा हर गांव, नगर, शहर में दीपोत्सव के लिए अभियान चलाएगी। इसे सफल बनाने के लिए दीप व्यवस्था कार्यक्रम तैयार किया गया है। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है जो बूथ स्तरीय सम्पर्क करेगी और दीप उत्सव की व्यवस्था देखेगी।
मुख्यमंत्री सम्मेलन में भाजपा अध्यक्ष व वरिष्ठ पदाधिकारी भी रहेंगे
क्षेत्र अध्यक्ष ने बताया कि 14 दिसम्बर को बरेका के प्रशासनिक भवन में मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री का सम्मेलन में प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, संगठन राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष भी रहेंगे। कार्यक्रम के लिए प्रभारी तरूण चुग व सह प्रभारी आशीष सूद हैं। सभी मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री 13, 14, 15 दिसम्बर को तीन दिन का धार्मिक व सांस्कृतिक प्रवास भी होगा। 13 दिसम्बर की दोपहर काशी पहुंचेंगे।
आठ लाख घरों में विश्वनाथ धाम के प्रसाद व पुस्तिका पहुंचेंगी
क्षेत्र अध्यक्ष ने बताया कि काशी में दिव्य काशी - भव्य काशी के संबंध में पुस्तिका और प्रसाद का वितरण आठ लाख घरों में होगा। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर काशी में युवा सम्मेलन का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम को करने के लिए अलग-अलग समितियों का गठन प्रदेश व जिला स्तर पर किया गया है।
Next Story