उत्तर प्रदेश

Kashi Vishwanath Temple:काशी विश्वनाथ धाम में हुआ बड़ा बदलाव

Sarita
8 July 2025 7:48 AM IST
Kashi Vishwanath Temple:काशी विश्वनाथ धाम में हुआ बड़ा बदलाव
x
Kashi Vishwanath Temple: धार्मिक नगरी वाराणसी से एक अहम खबर सामने आई है. अब काशी विश्वनाथ मंदिर में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. यह अहम फैसला रविवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद की बैठक में लिया गया, जिसमें मंदिर परिसर को प्लास्टिक मुक्त करने को मंजूरी दी गई. इस बैठक में तय किया गया कि सावन माह के बाद यानी 10 अगस्त 2025 से काशी विश्वनाथ मंदिर में किसी भी तरह के प्लास्टिक के साथ प्रवेश नहीं दिया जाएगा. सावन माह से शुरू होगा जागरूकता अभियान 11 जुलाई से शुरू हो रहे सावन माह को लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर में अभी से तैयारियां चल रही हैं|
सावन में रोजाना लाखों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने और जल चढ़ाने के लिए मंदिर आते हैं. इसे देखते हुए रविवार को मंदिर प्रशासन की बैठक हुई, जिसमें फैसला लिया गया कि सावन माह से ही बाबा के दरबार को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जाएगा. मिश्रा ने आगे बताया कि श्रद्धालुओं को फल-फूल और पूजन सामग्री युक्त प्लास्टिक लेकर भी मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. लोगों को बताया जाएगा कि वे मंदिर के अंदर किसी भी तरह के प्लास्टिक के कंटेनर में दूध, पानी, माला या किसी भी तरह की अन्य पूजा सामग्री नहीं ले जा सकते। श्रद्धालुओं को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर भी विशेष अभियान चलाया जाएगा।
मंदिर परिसर में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पहले से ही प्रतिबंध लगा हुआ है और अब सावन के महीने के बाद मंदिर परिसर में किसी भी तरह के प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाएगी। इससे मंदिर पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त हो जाएगा और पर्यावरण को संरक्षित करने में भी मदद मिलेगी। यह पहल धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का एक बेहतरीन उदाहरण पेश करेगी।
Next Story