उत्तर प्रदेश

Kashi Vishwanath Dham: सावन में आने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी

Sarita
28 Jun 2025 10:02 AM IST
Kashi Vishwanath Dham: सावन में आने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी
x
Kashi Vishwanath Dham :सावन के महीने में प्रयागराज-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग की बाईं लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी। पहले हाईवे की सर्विस लेन को कांवड़ियों के लिए आरक्षित करने की संभावना पर विचार किया जा रहा था। लेकिन, सर्विस लेन से गांवों और कस्बों के संपर्क मार्ग जुड़े हुए हैं। इसके चलते निर्णय लिया गया है कि मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गुड़िया बार्डर से मोहनसराय होते हुए मंडुआडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर चौराहा तक हाईवे की बाईं लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी।
इस बार सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त को समाप्त होगा। सावन के महीने में देश-दुनिया के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु श्री काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए आते हैं। इस संबंध में शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि पहले इस संभावना पर विचार किया जा रहा था कि हाईवे की सर्विस लेन को कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दिया जाए।
पुलिस अफसरों की टीम ने निरीक्षण किया तो पता चला कि गांवों और कस्बों के संपर्क मार्ग सर्विस लेन से जुड़े हैं। हाईवे के अंडरपास से गुजरने वाले लोग भी सर्विस लेन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में तय हुआ है कि पहले की तरह इस बार भी प्रयागराज से वाराणसी हाईवे की बाईं लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी।
Next Story