- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kashi: राजघाट पर एक...

x
Kashi काशी: इस बार काशी में गंगा महोत्सव एक नवंबर से शुरू होगा। वहीं, देव दीपावली पांच नवंबर को मनाई जाएगी। इन दोनों आयोजनों की तैयारियों के मद्देनजर बुधवार को मंडलायुक्त एस राजलिंगम की अध्यक्षता में बैठक हुई। मंडलायुक्त ने बताया कि शासन ने देव-दीपावली को प्रांतीय मेला घोषित किया है।
मंडलायुक्त ने बताया कि पांच नवंबर को देव दीपावली से पहले एक नवंबर से चार दिवसीय गंगा महोत्सव शुरू होगा। राजघाट पर गंगा महोत्सव का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव में अच्छे कलाकारों के चयन के साथ ही वाराणसी के स्थानीय कलाकारों और प्रतिभागियों को मंच दिया जाएगा।उन्होंने पुलिस विभाग को पूरे आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। लेजर शो के दौरान चेतसिंह घाट पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। नगर निगम को गंगा पार बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था के उचित निर्देश दिए।
पुलिस विभाग, एनडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, जल पुलिस को सुरक्षा के मद्देनजर सभी इंतजाम करने को कहा। एडीएम सिटी को गंगा समितियों, नाविक संगठनों के साथ नियमित बैठकें करने के निर्देश दिए। ताकि गंगा में नावों का सुचारू संचालन सुनिश्चित हो सके और सकारात्मक माहौल बन सके। बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग, सीडीओ हिमांशु नागपाल, एडीएम सिटी आलोक वर्मा, एडीएम एफआर वंदिता श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक पर्यटन दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।
TagsKashiराजघाटगंगा महोत्सवKashiRajghatGanga Mahotsav जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





