उत्तर प्रदेश

Kasganj: ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौके पर ही मौत

Tara Tandi
11 Jun 2025 4:28 PM IST
Kasganj: ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौके पर ही मौत
x
Ganjdundwara गंजडुंडवारा । कासगंज से फर्रुखाबाद जा रही सुपरफास्ट मैल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।यह हादसा गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहनपुर फाटक के पास हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 15040 सुबह निर्धारित समय से कासगंज रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। जैसे ही ट्रेन मोहनपुर फाटक के समीप पहुंची,उसी दौरान पटरी पर टहल रहा युवक उसकी चपेट में आ गया। ट्रेन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। युवक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कासिम पुत्र मुन्ना अली, निवासी नई बस्ती, सहावर के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
Next Story