छत्तीसगढ़
CG NEWS: फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू
Shantanu Roy
11 Jun 2025 2:39 PM IST

x
छग
Surajpur. सूरजपुर। सूरजपुर के NH43 पर स्थित ग्राम पंचायत पचिरा में गर्ग फर्नीचर शोरूम में बुधवार सुबह 10:08 बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम सूरजपुर को सूचित किया। पुलिस ने तत्काल दमकल वाहनों को घटनास्थल पर भेजा। दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। आग की तेज लपटों से आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई। आगजनी से हुए नुकसान का आकलन अभी तक नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों ने बढ़ते आगजनी के मामलों को देखते हुए प्रशासन से मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी कार्यालयों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में अग्निशमन व्यवस्था को मजबूत किया जाए।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





