- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kasganj: बेकाबू कार ने...
उत्तर प्रदेश
Kasganj: बेकाबू कार ने ली युवक की जान, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
Tara Tandi
18 May 2025 5:24 PM IST

x
Kasganj कासगंज । मथुरा बरेली हाईवे पर तेज रफ्तार अल्टो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सोरों थाना पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव हरनाथपुर निवासी 26 वर्षीय पवन कुमार पुत्र मनवीर सिंह अपने साथी गौरव और गोलू के साथ अल्टो कार में सवार होकर सोरों से गांव जा रहे थे, इसी बीच कार अनियंत्रित होकर नगला खंजी पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की रात साढ़े 11 बजे के लगभग पेड़ से टकरा गई। कार में सवार चालक सहित तीनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सोरों कोतवाली पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस में डालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सको ने चालक पवन को चिकित्सीय परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया, जबकि घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। चार बहनों के बीच परिवार में मृतक पवन कुमार एकलौता था। पवन कुमार की शादी चार वर्ष पूर्व एटा जनपद के गांव समसपुर से ज्योति नाम की युवती से हुई थी। पवन की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी दो वर्ष की निया और छह माह की छोटी बेटी टिंकल है। पवन की मौत के बाद मां गायत्री और पत्नी ज्योति का रो-रोकर बुराहाल है।
उधर घटना की सूचना मिलते ही हादसे के शिकार युवकों के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। मृतक के परिजनों ने बताया कि तीनों युवक कार में सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद बदायूं से लौट रहे थे। सोरों इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। दोनों घायलयुवको की हालत में सुधार है।
TagsKasganj बेकाबू कारली युवक जानतीन लोग गंभीर घायलKasganj: Uncontrolled car takes life of a young manthree people seriously injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





