- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Karnailganj: डबल डेकर...
उत्तर प्रदेश
Karnailganj: डबल डेकर बस पलटने से मचा हड़कंप, ओवरलोडिंग बताई गई कारण
Tara Tandi
26 April 2025 3:39 PM IST

x
Karnailganj करनैलगंज । लखनऊ-गोंडा मार्ग पर कटरा शहबाजपुर के पास ओवर लोड डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को मेडिकल कालेज गोंडा रेफर किया गया है।
दिल्ली से गोंडा जा रही मां बराही बस सर्विस की डबल डेकर बस शनिवार सुबह करीब 10 बजे करनैलगंज के कटरा शहबाजपुर के बाबू पुरवा के पास पलट गई। बस में करीब 100 यात्री और भारी मात्रा में सामान लदा हुआ था।
ओवरलोडिंग और जर्जर बस हालत के चलते हादसा हुआ। चालक ने सड़क पर लटकते बिजली के तारों से बचने के लिए तेज गति में कट मारने की कोशिश की, जिससे बस अनियंत्रित होकर एक मकान पर पलट गई।
घटना में बस यात्री समेत मकान में मौजूद प्रियंका सिंह घायल हो गईं, जबकि मकान का किचन और अन्य हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय स्कूल के बच्चों और ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला।
पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचस करनैलगंज पहुंचाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल भवानी सिंह, शिवा और सीमा को गोंडा रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटनास्थल पर फोर्स तैनात कर दी गई है।
TagsKarnailganj डबल डेकर बस पलटनेमचा हड़कंपओवरलोडिंग बताई गई कारणKarnailganj double decker bus overturnedcausing a stiroverloading was cited as the reasonजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





