उत्तर प्रदेश

Kanpur: 100 रुपये के विवाद में हुई मारपीट में घायल युवक ने तोडा दम

Sarita
15 Feb 2025 8:05 AM IST
Kanpur: 100 रुपये के विवाद में हुई मारपीट में घायल युवक ने तोडा दम
x
Kanpur कानपुर: काकादेव थाना क्षेत्र में चार माह पूर्व 100 रुपये को लेकर हुए झगड़े में घायल युवक की शुक्रवार देर रात हैलट में मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों का आरोप है कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई। शास्त्री नगर मतैयापुरवा निवासी राजरानी घरों में नौकरानी का काम करती हैं। उन्होंने बताया कि उनके 28 वर्षीय बेटे अंकित को मोहल्ले के ही सूरज और बऊआ सात अक्टूबर को झांकी कार्यक्रम कराने की बात कहकर ले गए थे। घटना के दो दिन बाद हैलट अस्पताल से फोन आया कि पुलिस उनके बेटे अंकित को लेकर आई है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस पर राजरानी अस्पताल पहुंचीं।
होश में आने पर अंकित ने बताया कि उसने सूरज से 300 रुपये मांगे थे, लेकिन उसने 200 रुपये ही दिए। 100 रुपये मांगने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और बऊआ व अमन के साथ मिलकर उसे लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर हालत में छोड़ दिया। शुक्रवार रात करीब 11 बजे हैलट अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस संबंध में काकादेव इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि महिला की तहरीर पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Next Story