- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur :नहाते समय डूबा...

x
Kanpur कानपुर: मन्नत पूरी होने के बाद मुक्ता देवी के दर्शन और जवारा चढ़ाने लोगों के साथ आया कुठौंद जालौन का युवक यमुना नदी में नहाते समय डूब गया। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला। पुलिस ने जांच पड़ताल की है। जालौन जिले के चौथ थाना क्षेत्र के कुठौंद निवासी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद निपटने के बाद वह मन्नत पूरी करने और जवारा चढ़ाने के लिए सोमवार सुबह रिश्तेदारों, परिवार के लोगों और ग्रामीणों के साथ आरक्षित बस से मूसानगर स्थित सिद्धपीठ माता मुक्तेश्वरी मंदिर पहुंचे थे।
सभी लोग बस से उतरकर मंदिर का गेट खुलने का इंतजार करने लगे। इसी गांव के मदन सिंह (35) अपने साथ विपिन सिंह, राम सिंह, सत्येंद्र, लाल बहादुर और जंग बहादुर के साथ बिना किसी को बताए यमुना नदी में नहाने चले गए। थोड़ी देर बाद किसी के नदी में डूबने की सूचना मिली। वहीं, विपिन सिंह ने बताया कि वह सभी नदी पर पहुंचे और मदन सिंह नहाने के लिए पानी में उतर गया। इसी बीच मदन सिंह का पैर नदी में फिसल गया और उसने हाथ से ऊपर की तरफ इशारा किया, लेकिन इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते वह पानी में डूब गया।
शोर सुनकर आस-पास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। इस पर उन्होंने डायल 112 को सूचना दी। थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि स्थानीय गोताखोर जाहर सिंह की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मृतक के गांव के विपिन सिंह की सूचना पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर पहुंचे मृतक के बड़े भाई हरी सिंह आदि गमगीन थे।
TagsKanpurनहातेयुवकमौतकोहरामKanpuryoung man bathingdeathuproarजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





