- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur : करंट की चपेट...
उत्तर प्रदेश
Kanpur : करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
Sarita
27 Feb 2026 8:37 AM IST

x
Kanpur कानपुर: भोगनीपुर थाना क्षेत्र के जुनैदपुर में गुरुवार को खेत पर गए एक युवक की पास से गुजर रही बिजली की लाइन से करंट लग गया। परिजन उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।जुनैदपुर निवासी कुंवर लाल का बेटा अंकित (21) गुरुवार सुबह अपने खेतों में पानी लगाने गया था। दोपहर 2 बजे तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसे ढूंढने निकले। वह खेत में बेहोश पड़ा मिला। परिजन अंकित को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए।
डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार भोगनीपुर अभिनव चतुर्वेदी, लेखपाल और कानूनगो भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी भोगनीपुर सतीश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बिजली की लाइन जुनैदपुर अंडरपास से निकलती है। हादसे के कारण की जांच की जा रही है। गांव वालों ने बताया है कि युवक की मौत बिजली का झटका लगने से हुई है।
TagsKanpurकरंटयुवकमौतकोहरामKanpur: Electric shockyoung mandeathchaos जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





