उत्तर प्रदेश

Kanpur: कांशीराम अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत , परिजनों ने किया हंगामा

Tara Tandi
10 Nov 2024 2:56 PM IST
Kanpur: कांशीराम अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत , परिजनों ने किया हंगामा
x
Kanpur कानपुर । चकेरी थानाक्षेत्र के अंतर्गत कांशीराम हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर चकेरी पुलिस मौके पर पहुंची, आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
नर्वल थानाक्षेत्र के ग्राम खोजौनी निवासी सौरभ सिंह ने पत्नी मीना सिंह 40 को बच्चेदानी में गांठ होने पर इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। ऑपेरशन के दौरान ही मीना की हालत बिगड़ने पर कांशीराम अस्पताल के डॉक्टरों ने हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।
इधर, परिजन मीना को लेकर हैलट अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव कांशीराम अस्पताल लेकर पहुंचे और लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पाकर चकेरी पुलिस मौके पर पहुंची।
Next Story