भारत

एक साल की बच्ची की चोरी करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, VIDEO

jantaserishta.com
10 Nov 2024 11:42 AM IST
एक साल की बच्ची की चोरी करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, VIDEO
x
देखें वीडियो.
नोएडा: नोएडा के थाना सेक्टर 20 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार कर ल‍िया। आरोपी एक साल की बच्ची को चुरा ले गया था। बच्ची के चोरी होने की सूचना मिलने पर पुलिस की कई टीमें बच्ची और आरोपी की तलाश कर रही थीं। इसी कड़ी में शनिवार दोपहर बच्ची सकुशल बरामद हो गई थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की तलाश में जुटी थी।
पुलिस ने बताया कि थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के अंतर्गत चाइना कट सेक्टर-18 नोएडा के पास स्थित बीकानेर रेस्टोरेंंट के बाहर बने बूथ से एक वर्ष की बच्ची को चोरी करने वाली घटना को सुलझाने के लिए पुल‍िस की छह टीमों का गठन किया गया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों से बच्ची और आरोपी तलाश कर रही थी। इसी कड़ी में नौ नवंबर को दोपहर बच्ची को मल्टीलेवल कार पार्किंग सेक्टर-18 नोएडा के पास स्थित झाड़ियों से बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में बच्ची को उठाकर ले जा रहे बदमाश की तलाश के लिए उसी स्थान के आस-पास व झाड़ियों में कांब‍िंग की जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुल‍िस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसकी पहचान बबलू (46), जिला कटिहार, बिहार के रूप में हुई। उसके पास से एक तमंचा, एक ज‍िंदा व 1 खोखा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बताया है कि आरोपी ने आठ नवंबर को थाना सेक्टर-20 नोएडा इलाके में चाइना कट सेक्टर-18 नोएडा के पास स्थित बीकानेर रेस्टोरेंट के बाहर बने बूथ से एक वर्ष की बच्ची को चोरी किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story