- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur: रेलवे क्रॉसिंग...
उत्तर प्रदेश
Kanpur: रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
Sarita
8 Jun 2025 7:20 AM IST

x
Kanpur कानपुर: घाटमपुर के गोपालपुर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला घर से दवा लेने घाटमपुर आ रही थी। घाटमपुर थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव निवासी सुरेश कुमार की पत्नी संतो देवी शनिवार की सुबह घर से दवा लेने के लिए निकली थी, तभी महिला कानपुर बांदा रेलवे लाइन स्थित गोपालपुर रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास मालगाड़ी की चपेट में आ गई। जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची घाटमपुर पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया और घटनास्थल पर जांच के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, परिजनों को सूचना देने के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है
हादसे के बाद मृतक संतो देवी के दो बेटे अमित, अंगद और दो बेटियां रानी पूनम समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे-बेटियां रोते हुए कहते हैं कि अगर उन्हें पता होता कि ऐसा होगा तो वे अपनी मां को दवा लेने नहीं आने देते।
TagsKanpurट्रेनचपेटमहिलामौतKanpurtrainhitwomandeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





