- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur: स्कूटी सवार से...
उत्तर प्रदेश
Kanpur: स्कूटी सवार से लूट कर भागे दो बदमाश गिरफ्तार, आधा दर्जन मोबाइल बरामद
Tara Tandi
31 March 2025 8:00 PM IST

x
Kanpur कानपुर । सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में बीते माह स्कूटी सवार से मोबाइल लूट करने वाले दो बदमाशों को सोमवार दोपहर पुलिस ने सकरापुर प्रधानमंत्री आवास के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से लूट के आधा दर्जन मोबाइल व घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह ने बताया कि बीते 16 मार्च की शाम कुरौना बहादुर नगर गांव के पास खेत से लौट रहे राहुल को बाइक सवार दो बदमाशों ने पीटकर मोबाइल लूट लिया था। जिनकी तलाश में टीम लगी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर सोमवार दोपहर पुलिस सकरापुर प्रधानमंत्री आवास के पास से दो बदमाशों को दबोच लिया। जिनके पास से आधा दर्जन मोबाइल समेत लूट की घटना में प्रयुक्त काले रंग की बाइक बरामद की। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्होंने बीती एक मार्च को सकरापुर मोड़ के पास एक स्कूटी सवार युवक का मोबाइल झपट्टा मारकर लूट लिया था।
TagsKanpur स्कूटी सवारलूट कर भागेदो बदमाश गिरफ्तारआधा दर्जन मोबाइल बरामदKanpur Scooty riderslooted and fledtwo miscreants arrestedhalf a dozen mobiles recoveredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





