- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur: 3.92 करोड़...
उत्तर प्रदेश
Kanpur: 3.92 करोड़ रुपये की निकल प्लेटें चुराने वाले दो अपराधी गिरफ्तार
Sarita
3 Aug 2025 7:51 AM IST

x
Kanpur कानपुर: पनकी पुलिस और हरियाणा एसटीएफ ने शुक्रवार को रोहतक से पनकी लॉजिस्टिक पार्क से 3.92 करोड़ रुपये की निकल प्लेटों से लदा कंटेनर चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा के हिसार जिले के बादशाहपुर निवासी सोनू और रोहतक जिले के गांव भैणी महाराज निवासी मंजीत शामिल हैं। पनकी पुलिस रविवार को दोनों को लेकर शहर पहुंचेगी।
16 मार्च को हुई इस चोरी के मामले में पुलिस अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि मंजीत के बड़े भाई और वारदात के मास्टरमाइंड संदीप लोहार को 30 जून को बागपत में एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया था। आरोपियों से अब तक 301 किलो सोना, 6 लाख रुपये और एक होंडा अमेज कार बरामद की जा चुकी है। सोनू, संदीप के साथ चोरी करने पनकी आया था। जबकि मंजीत ने हरियाणा पहुंचने के बाद माल को ठिकाने लगाने में मदद की थी। आरोपियों ने चोरी किए गए कंटेनर को लॉजिस्टिक पार्क से करीब 300 मीटर दूर एसीसी गोदाम के पास खाली छोड़ दिया था।
आरोपियों ने माल को दिल्ली में 1280 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेच दिया था। पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि लॉजिस्टिक पार्क के मैनेजर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद 2800 से ज्यादा कैमरों को खंगालने पर आरोपियों के हरियाणा में होने के सुराग मिले। 27 मार्च को पुलिस ने भिवानी निवासी कृष्ण सिंह, राजकुमार, हिसार निवासी ईश्वर सिंह, सोनिया विहार दिल्ली निवासी विनय शुक्ला और रोहतक निवासी सुमित उर्फ मिट्टी को गिरफ्तार किया। इसके बाद जब जांच आगे बढ़ी तो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।
TagsKanpurप्लेटेंचुरानेअपराधीगिरफ्तारKanpurplatesstealingcriminalarrested जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





