उत्तर प्रदेश

Kanpur: ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर पलटी, पांच लोग दबे

Sarita
22 Dec 2025 11:07 AM IST
Kanpur: ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर पलटी, पांच लोग दबे
x
Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। ट्रैक्टर सवार सभी लोग दब गए। आनन-फानन लोगों ने उन्हें निकाला और अस्पताल भेजा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, कानपुर के नवाबगंज थाना इलाके में अटल चौकी के आगे गंगाबैराज मार्ग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। ट्रैक्टर पर आगे पांच लोग बैठे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से सभी लोग नीचे दब गए। राहगीरों ने उन्हें निकाला और सभी को अस्पताल भेजा।
Next Story