- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur : तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश
Kanpur : तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से छात्रा की मौत
Sarita
26 April 2025 10:19 AM IST

x
Kanpur कानपुर: मौसी के घर घूमने गई नौवीं की छात्रा को तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने छात्रा और उसके पिता को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। जबकि पिता के कंधे में फ्रैक्चर और शरीर पर चोटें हैं। कानपुर देहात के अकबरपुर नरिहा गांव निवासी अरविंद पुजारी का काम करते हैं। परिवार में उनकी पत्नी सुमनलता, चार बेटियां सृष्टि, शिवानी, प्रजा और 14 वर्षीय दिव्यांशी हैं।
नौवीं की छात्रा दिव्यांशी पिछले सप्ताह पनकी निवासी अपनी मौसी साधना से मिलने गई थी। शुक्रवार को सुबह 11.40 बजे दिव्यांशी के पिता अरविंद उसे घर ले जाने पहुंचे। छात्रा अपने पिता के साथ बाइक से गांव जा रही थी, तभी सचेंडी हाईवे पर नैरा पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
बाइक पर पीछे बैठी छात्रा उछलकर दूर जा गिरी और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि पिता अरविंद भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने दिव्यांशी को मृत घोषित कर दिया। छात्रा के चचेरे भाई आशीष मिश्रा ने बताया कि अरविंद के कंधे में फ्रैक्चर है और शरीर पर अन्य चोटें हैं। उसकी हालत भी गंभीर है।
TagsKanpurवाहनचपेटछात्रामौतKanpurvehiclehitstudentdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





