उत्तर प्रदेश

Kanpur: सीवर की सफाई करते समय कर्मचारी को सांप ने काटा

Sarita
19 Jan 2025 8:15 AM IST
Kanpur:  सीवर की सफाई करते समय  कर्मचारी को सांप ने काटा
x
Kanpur कानपुर: कल्याणपुर में सीवर की सफाई करते समय एक प्राइवेट सफाई कर्मचारी को सांप ने डस लिया। साथी कर्मचारियों ने उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आवास विकास निवासी प्रकाश वाल्मीकि ठेकेदार राजा अवस्थी के यहां सफाई कर्मचारी है। परिवार में पत्नी सुरती देवी और दो बेटे करन और अर्जुन हैं। करन ने बताया कि शनिवार को उसके पिता सीवर की सफाई कर रहे थे।
तभी झाड़ियों से निकलकर एक सांप ने उनके पैर में डस लिया। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय पार्षद कौशल किशोर ने साथी कर्मचारियों की मदद से प्रकाश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने सफाई कर्मचारी की हालत गंभीर बताई है।
Next Story