- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur: स्लीपर बस में...
उत्तर प्रदेश
Kanpur: स्लीपर बस में लगी आग, 38 से ज्यादा यात्री थे सवार
Sarita
29 Nov 2025 6:15 AM IST

x
Kanpur: कानपुर में दिल्ली से वाराणसी जा रही एक स्लीपर बस में शुक्रवार को आग लग गई, लेकिन दो पुलिसकर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो कांस्टेबलों द्वारा चलाए गए बचाव अभियान में सभी 38 यात्रियों को गाड़ी से बाहर निकाल लिया गया। कांस्टेबल बिना किसी सुरक्षा उपकरण के जलती हुई बस में घुसे थे।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि यह घटना सुबह तब हुई जब बस की छत पर रखे सामान से धुआं निकलने लगा। उन्होंने बताया कि कुछ ही मिनटों में आग तेज़ी से फैल गई और पूरी बस इसकी चपेट में आ गई तथा अंदर अफरा-तफरी मच गई और यात्री मदद के लिए चिल्लाने लगे। गुप्ता ने बताया कि कई व्यक्ति घबराहट में खिड़कियों से बाहर कूदने में कामयाब रहे, जबकि कई महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग यात्री अंदर फंस रहे।
पुलिस उपायुक्त ने कहा, "पास के क्रॉसिंग पर यातायात पुलिस की ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल साहिल खान और पुष्पेंद्र ने बस में लगी आग देखी तो वे उसकी तरफ दोड़ै।” उन्होंने कहा कि तेज तपिश और घने धुएं के बावजूद, दोनों बस में घुस गए और यात्रियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। इस घटना के कारण रामादेवी से नौबस्ता तक लगभग 10 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया, जिससे सैकड़ों गाड़ियां एक घंटे से ज़्यादा समय तक फंसी रहीं। पुलिस ने कहा कि आग लगने की घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
TagsKanpurस्लीपर बसआगsleeper busfire जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





