उत्तर प्रदेश

Kanpur: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे अवैध हुक्काबार में छापा, हिरासत में पांच कर्मचारी

Sarita
9 Feb 2026 8:42 AM IST
Kanpur: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे अवैध हुक्काबार में छापा,  हिरासत में पांच कर्मचारी
x
Kanpur: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे अवैध हुक्काबार पर कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात छापा मारा। मौके से 13 हुक्का, 21 चिलम, जार, पाइप और फ्लेवर तंबाकू बरामद की। पुलिस ने वहां काम करने वाले पांच कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। एसीपी कोतवाली आशुतोष सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से नवीन मार्केट में रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध हुक्का बार चलने की सूचना मिल रही थी।
शनिवार देर रात करीब 12:30 बजे फोर्स के साथ छापा मारा। टीम ने रेस्टोरेंट में काम कर रहे कर्मचारियों से हुक्का बार का लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा पाए।पुलिस ने रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारी हिमांशु सोनवानी, दिव्यांश शर्मा, जमांस शर्मा, उत्कर्ष सिंह, सूरज विश्वकर्मा को हिरासत में लिया।
Next Story