- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur: निजी बस में...
उत्तर प्रदेश
Kanpur: निजी बस में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, मची अफरा-तफरी
Sarita
11 May 2025 8:24 AM IST

x
Kanpur कानपुर: कृष्णा नगर गेट के पास जीटी रोड किनारे फुटपाथ पर शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में तीन निजी बसों में आग लग गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस समेत आधा दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से यातायात भी बाधित रहा।
कृष्णा नगर गेट के सामने नगर निगम प्लांट के पास कुछ निजी बसें खड़ी थीं। शनिवार रात इनमें से एक बस में आग लग गई। कुछ ही देर में लपटों ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। फिर देखते ही देखते पास में खड़ी दो और बसों में आग लग गई। आग की ऊंची लपटों से राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।वहीं एक पेड़ भी आग की चपेट में आ गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीएसी मोड़ से रामादेवी आने वाली लेन पर यातायात को रोककर वाहनों को दूसरी लेन से भेजा जाने लगा।
जिससे जाम की स्थिति भी बनने लगी। उसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत कर आग को बुझाया। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि जांच में आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है। बस मालिक के बारे में जानकारी की जा रही है। फिलहाल आग को बुझा लिया गया है। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
TagsKanpurबसआगअफरा-तफरीKanpurbusfirechaosजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





