- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur: गैस गोदाम...

x
Kanpur कानपुर: घनी आबादी वाले जूही इलाके में बारादेवी दक्षिण द्वार गेट के पास स्थित गैस गोदाम में रविवार शाम आग लग गई। गैस गोदाम में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फजलगंज और किदवईनगर फायर स्टेशन की गाड़ियों ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बारादेवी दक्षिण द्वार गेट के बगल में इंडेन गैस एजेंसी का गोदाम है।
वहां रविवार शाम अचानक एक गैस सिलेंडर में आग लग गई। इससे पहले कि वहां मौजूद लोग आग बुझाने का प्रयास कर पाते, उसने पास में रखे तीन सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया। राहगीरों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची किदवईनगर और फजलगंज फायर स्टेशन की दो गाड़ियों ने वहां रखे अन्य सिलेंडरों को मौके से हटाया। इसके बाद आग बुझाने का प्रयास किया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि गनीमत रही कि समय रहते आग बुझ गई। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आशंका है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी।
TagsKanpurगैस गोदामआगहड़कंपKanpurgas warehousefirepanicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





