- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur: पोस्ट ऑफिस के...
उत्तर प्रदेश
Kanpur: पोस्ट ऑफिस के बाहर संदिग्ध बॉक्स मिलने से अफरा-तफरी
Sarita
20 Nov 2025 7:25 AM IST

x
Kanpur कानपुर: पोस्ट ऑफिस के बाहर न्यूक्लियर बम रखा था। उसे डिफ्यूज कर दिया गया है। आपको सारे सबूत मिल जाएंगे। मेरा पता हरबंशमोहाल है और मेरा मोबाइल नंबर वहीं लिखा है। बुधवार शाम करीब 6 बजे ऐसा ही एक लेटर और एक संदिग्ध बॉक्स मिलने से सनसनी फैल गई। आर्मी, पुलिस, LIU, इंटेलिजेंस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड ने जांच की। बॉक्स में सिलिकॉन और कार्बन पेपर के साथ एक मोबाइल पावर बैंक मिला। लेटर लिखने वाले युवक ऋषभ कुमार जायसवाल को हिरासत में ले लिया गया है। शुरुआती जांच में उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं बताई गई है।
ACP कैंट आकांक्षा पांडे ने बताया कि बुधवार शाम 6 बजे कैंट इलाके में पोस्ट ऑफिस के बाहर एक संदिग्ध बॉक्स देखा गया। उस पर चेतावनी वाला मैसेज लिखा था। पोस्ट ऑफिस के आसपास का इलाका सील कर दिया गया। गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। एहतियात के तौर पर लोगों को दूर रहने की हिदायत दी गई। बॉक्स की जांच के लिए बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। बॉक्स इलेक्ट्रिक टोस्ट मेकर का था, लेकिन अंदर कार्बन पेपर, सिलिकॉन पेपर और एक पावर बैंक मिला। बॉक्स के ऊपर 8 नवंबर की तारीख वाला एक लेटर मिला, जो आर्मी ऑफिसर और डॉक्टर के नाम था।
लेटर पर हरबंशमोहाल के रहने वाले ऋषभ कुमार जायसवाल का नाम लिखा था। इसमें उसका मोबाइल नंबर और रोल नंबर भी दिया गया था। पते और रोल नंबर के आधार पर पुलिस ने ऋषभ को हिरासत में लिया। ACP कैंट के मुताबिक, युवक कुछ दिन पहले ही हॉस्पिटल से लौटा था। उसके घरवालों ने उसकी मेंटल बीमारी साबित करने वाले डॉक्यूमेंट्स दिए हैं। युवक से पूछताछ की जा रही है।पुलिस ने युवक की हैंडराइटिंग की जांच शुरू कर दी है। उन्हें यह भी शक है कि किसी और ने यह शरारत की होगी और खुद को बचाने के लिए ऋषभ का नाम लिख दिया होगा।
TagsKanpurसंदिग्धबॉक्सअफरा-तफरी Kanpursuspiciousboxpanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





