उत्तर प्रदेश

Kanpur: दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा

Sarita
4 March 2025 10:44 AM IST
Kanpur: दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा
x
Kanpur कानपुर: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में कानपुर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में जीजा-साली समेत तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में विक्रम सिंह, उनका 3 साल का बेटा बाबू और साली इंदू शामिल हैं. ये तीनों लोग झांसी में दादी-ससुर के त्रयोदशी (तेरहवीं संस्कार) में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे. झांसी में कानपुर हाईवे पर ट्रक और बाइक में टक्कर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र के सेसा गांव के पास हुआ. हाईवे के एक तरफ सड़क मरम्मत का काम चल रहा था, जबकि दूसरी लेन पर वाहन चल रहे थे|
उसी दौरान बाइक सवार तीन लोग झांसी की ओर आ रहे थे और सामने से आ रहे अज्ञात ट्रक से उनकी टक्कर हो गई. जीजा-साली समेत 3 की दर्दनाक मौत हादसा होते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायलों को मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने विक्रम सिंह और उनके 3 वर्षीय बेटे बाबू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल महिला इंदू का इलाज चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी अस्पताल में मौत हो गई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है
हादसे में मरने वाले विक्रम सिंह झांसी के समथर थाना क्षेत्र के मोहल्ला टूटागढ़ा के रहने वाले थे। वह अपनी भाभी इंदू और बेटे बाबू के साथ दादी सास की त्रयोदशी में शामिल होने जालौन गए थे। हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ, जब वे पूंछ थाना क्षेत्र के ढेरी पुलिया के पास पहुंचे। पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात स्नेह तिवारी ने बताया कि हादसा एनएच 24 पर हुआ है और फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Next Story