- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur News:शराब पीकर...

x
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में गंगा बैराज में नहाने गए एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान कल्याणपुर निवासी व्यापारी हरिनाम सिंह यादव के बेटे 22 वर्षीय प्रांजुल यादव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक प्रांजुल अपने दोस्त नवीन कुमार मिश्रा और एक युवती के साथ गंगा बैराज पहुंचा था।
शराब पीकर नदी में नहाने की जिद की
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि पहले तीनों ने गंगा बैराज में शराब पी और फिर प्रांजुल ने कहा कि गंगा में नहाने से सारे पाप धुल जाएंगे। यह कहकर वह पानी में उतर गया। नशे की हालत में प्रांजुल गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। नवीन ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वह उसे बचा नहीं सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी।
परिजनों ने जताया संदेह, पुलिस ने शुरू की जांच प्रांजुल के परिजनों ने उसकी मौत पर संदेह जताया है, जिसके चलते पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। यह घटना ऐसे समय हुई है जब होली पर गंगा घाट पर स्नान करने गए 5 लोगों की मौत हो गई और कई लोग अभी भी लापता हैं। वहीं, पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि प्रांजुल ने गंगा में नहाने का इतना जोखिम क्यों उठाया और क्या इसके पीछे कोई और वजह थी।
TagsKanpurशराबनदीकूदायुवकमौत Kanpuralcoholriverjumps intoyouthdiesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





