- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur News: खाने के...
उत्तर प्रदेश
Kanpur News: खाने के बाद टहलने निकले ,रिटायर्ड आर्डिनेंसकर्मी को गाय ने पटका
Bharti Sahu 2
11 Aug 2024 12:10 PM IST

x
Kanpur News: दोपहर में खाना खाने के बाद घर के बाहर टहलने निकले बर्रा दो निवासी रिटायर्ड आर्डिनेंस कर्मी की सड़क पर घूम रही एक आवारा गाय ने सींग से पटक कर जान ले ली
बर्रा-दो सब्जी मंडी निवासी प्रकाश नारायण मिश्रा (82) आर्डिनेंस फैक्ट्री से रिटायर हुए थे। परिवार में चार बेटे अमित, संजय, सुधीर, सुरेश हैं। पड़ोसी अजय गुप्ता ने बताया कि शनिवार दोपहर 1 बजे प्रकाश नारायण खाना खाने के बाद रोज की तरह घर से बाहर टहलने निकले थे।इसी दौरान सड़क पर घूम रही एक आवारा गाय ने उन्हें दौड़ा लिया, जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक गाय ने उन्हें सींग पर उठाकर पटक दिया। घायल प्रकाश नारायण को साकेत नगर स्थित पीपीएम हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से उन्हें गंभीर हालत में कार्डियोलॉजी रेफर कर दिया गया। कार्डियोलॉजी में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बर्रा पुलिस से परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
TagsKanpurखानेटहलनेनिकलेरिटायर्डआर्डिनेंसकर्मीगायपटका Kanpureatingwent out for a walkretiredordinance personnelcowtrampled जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





