उत्तर प्रदेश

Kanpur News: दुष्कर्म पीड़िता की मौत, चार युवकों ने किया था दुष्कर्म

Bharti Sahu 2
17 Sept 2024 8:58 AM IST
Kanpur News:  दुष्कर्म पीड़िता की  मौत, चार युवकों ने किया था दुष्कर्म
x
Kanpur News: महाराजपुर के एक गांव में रहने वाले किसान ने बताया कि 30 अगस्त की रात को कक्षा 7 में पढ़ने वाली उनकी 13 वर्षीय बेटी अपने कमरे में पढ़ाई करने के बाद सोने जा रही थी। आरोप है कि रात में गांव के चार लोग युवती के घर में घुस आए और बेटी के कमरे में चले गए और उसका मुंह बंद कर सामूहिक दुष्कर्म किया। बेटी चिल्लाई तो वे बेटी के कमरे की तरफ गए तो चारों आरोपी भाग गए। उन्होंने मोहम्मद इस्लाम उर्फ ​​राजा को पकड़कर पीटा, लेकिन वह उन्हें धक्का देकर भाग गया। घटना से आहत किशोरी ने अगले दिन कीटनाशक पी लिया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज से फायदा न मिलने पर सिविल लाइंस स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान रविवार देर रात दो बजे उसकी सांसें थम गईं। इस संबंध में महाराजपुर थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि चारों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। अब मौत की धारा बढ़ाई जाएगी।
Next Story