छत्तीसगढ़
रेलवे में नौकरी की तलाश है! 8113 पदों पर निकली भर्ती, जल्द कर दें आवेदन
jantaserishta.com
17 Sept 2024 8:34 AM IST

x
रायपुर: रेलवे ने ग्रेजुएट्स के लिए 8113 पदों की वैकेंसी निकाली है। इसमें गुड्स ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर, चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर जैसे पद हैं। इस भर्ती के आवेदन में मोबाइल से ली गई फोटो का उपयोग करना उम्मीदवारों के लिए भारी पड़ सकता है। ऐसा करने पर उनका फार्म निरस्त हो सकता है।
दरअसल, रेलवे ने इसे लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किया है। इसके अनुसार मोबाइल से ली गई फोटो मान्य नहीं है। उम्मीदवारों को प्रोफेशनल स्टूडियो से लिए गए नवीनतम रंगीन फोटो का उपयोग आवेदन में करना है।
नॉन टेक्निकल समकक्ष कैटेगरी (एनटीपीसी) के तहत निकली यह वैकेंसी बिलासपुर, अहमदाबाद, अजमेर, कोलकाता, मुंबई समेत अन्य रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) के लिए है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के 1736 पद हैं। जबकि स्टेशन मास्टर के 994, गुड्स ट्रेन मैनेजर के 3144 पद हैं। इसी तरह जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टायपिस्ट के लिए 1507 और सीनियर क्लर्क कम टायपिस्ट के 732 पद हैं।
चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, स्टेशन मास्टर व गुड्स ट्रेन मैनेजर के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन डिग्री या समकक्ष है। जबकि जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टायपिस्ट, सीनियर क्लर्क कम टायपिस्ट के लिए ग्रेजुएशन या समक्षक। इसके अलावा अंग्रेजी / हिंदी में टाइपिंग भी आवश्यक है। भर्ती के लिए आयु न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 36 वर्ष है।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 अक्टूबर तक किए जा सकते हैं। जबकि ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर है। आवेदन में त्रुटि सुधार 16 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक किए जा सकते हैं। एग्जाम फीस सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपए हैं। महिला व एससी, एसटी समेत अन्य के लिए फीस 250 रुपए।
भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहले चरण की परीक्षा 100 अंकों की होगी। सौ सवाल पूछे जाएंगे। इसमें जनरल अवेयरनेस से 40, मैथ्स से 30 और जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग से 30 प्रश्न आएंगे। निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। सवालों का जवाब देने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय मिलेगा।
पहले चरण की परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों का चयन दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए होगा। यह 120 अकों की परीक्षा होगी। इसमें जनरल अवेयरनेस से 50, मैथ्स से 35, जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग से 35 प्रश्न यानी कुल 120 सवाल आएंगे। इसमें भी निगेटिव मार्किंग है। परीक्षा 90 मिनट की होगी। सीबीटी स्टेज-2 क्वालिफाई करने वाले उन उम्मीदवारों के लिए जिन्होंने स्टेशन मास्टर का विकल्प चुना है। उनके लिए कंप्यूटर बेस्ड एप्टीटयूड टेस्ट होगा। इसी तरह जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टायपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टायपिस्ट के लिए टायपिंग स्किल टेस्ट होगा।
इस वैकेंसी में आवेदन करते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। जैसे आवेदन में दिया जाने वाला फोटो अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए। चेहरा साफ व स्पष्ट दिखना चाहिए। टोपी या धूप का चश्मा पहने हुए फोटो नहीं होना चाहिए। यदि उम्मीदवार चश्मा पहनता है तो फोटो में आंख स्पष्ट दिखनी चाहिए।
ग्रुप, फुल बॉडी व्यू, साइड व्यू, फोटोकॉपी फोटोग्राफ जैसे फोटो का उपयोग करने पर फार्म निरस्त हो जाएगा। इसी तरह आवेदन में हस्ताक्षर ब्लाक व कैपिटल लेटर में नहीं करें, इससे भी फार्म निरस्त होगा। इसलिए रनिंग हैंडराइटिंग में ही हस्ताक्षर करें। इस संबंध में विस्तृत जानकारी रेलवे भर्ती बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में दी गई है।
Tagsरेलवेरेलवे नौकरीजॉब न्यूज़रेलवे जॉब लेटेस्ट समाचारRailwayRailway JobJob NewsRailway Job Latest News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





