- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur Murder:...
उत्तर प्रदेश
Kanpur Murder: क्रियाघर के सेवादार की नृशंस हत्या, हिरासत में आरोपी
Sarita
10 Feb 2026 6:47 AM IST

x
Kanpur Murder: कानपुर में बजरिया थाना क्षेत्र के पीरोड इलाके के क्रियाघर में सोमवार सुबह वृद्ध का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। रविवार देर रात नशेबाजी के बाद जेब से रुपये निकालने के विवाद में ईंट से सिर कूंचकर हत्या की गई है। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पहुंची बजरिया पुलिस, फॉरेंसिक टीम और एडीसीपी पूर्वी ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। मृतक के भांजे ने इलाके के पिंटू किलौनी व उसके साथी के पर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने पिंटू को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। सीसामऊ नीम वाला हाता निवासी कैलाश गौतम (59) अविवाहित थे। बहन मुन्नी और भांजे शिवकुमार व राहुल ने बताया कि कैलाश शराब के लती थे। वह अपना अधिकतर समय पीरोड स्थित क्रियाघर में ही बिताते थे। वह क्रियाघर की साफ-सफाई और देखभाल करते थे। सोमवार सुबह इलाके के कुछ लोग कर्मकांड के लिए क्रिया घर पहुंचे जहां खून और शव पड़ा देख लोगों की चीख निकल गई।शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई। बहन और भांजों का आरोप है कि रविवार देर रात सीसामऊ नीमवाला हाता निवासी पिंटू किलौनी ने साथियों के साथ मिलकर नशेबाजी के बाद जेब से रुपये निकालने के विवाद में कैलाश की हत्या की है। हत्या की सूचना पर पहुंची बजरिया पुलिस को घटनास्थल से हत्या के लिए इस्तेमाल की गई ईंट बरामद हुई हैं। पुलिस को घटनास्थ्ल से शराब की बोतलें भी मिली हैं।
वहां एक लावारिस बाइक और ई-रिक्शा भी पुलिस को खड़ा मिला है। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भांजे ने पिंटू किलौनी और उसके साथी के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इसके बाद बजरिया पुलिस ने हत्यारोपी पिंटू किलौनी को चमनगंज स्थित मोहम्मद अली पार्क के पास से हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम में सिर की चार हड्डियां टूटने और काेमा में जाने से मौत की पुष्टि हुई है।
मृतक के शरीर पर पुलिस को कई चोटों के निशान भी मिले हैं। उसके हाथों की उंगलियां भी खून से सनी थी। मृतक के पैरों पर भी धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान हैं। पुलिस के अनुसार हत्यारोपियों ने सिर पर वार करने के बाद उसे उठाकर चारपाई पर लिटाया और इसके बाद वहां से भाग निकले। चारपाई के पास ही ईंट भी जमीन पर पड़ी मिली है।मृतक कैलाश के भांजों का आरोप है पिंटू काफी दबंग है। वह इससे पहले अपनी मां का गला दबाकर उसकी जान लेने की कोशिश कर चुका है। यही नहीं आरोपी ने कुछ समय पहले अपने भाई की हत्या करने की नियत से उस पर चाकू से वार किया था। इसमें भाई बाल बाल बच गया था।
TagsKanpurMurderसेवादारहत्याहिरासतआरोपी KanpurCrematorium workerCustodyAccused जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





