उत्तर प्रदेश

Kanpur Murder: बच्चे की गला रेतकर हत्या: परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम

Bharti Sahu 2
3 Nov 2024 12:09 PM IST
Kanpur Murder: बच्चे की गला रेतकर हत्या: परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम
x
Kanpur Murder: रूरा थाना क्षेत्र के सिठमरा गांव में विवाद के बाद पड़ोस के ही दो युवकों ने एक बच्चे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। उधर, एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति का कहना है कि सुतली बम से कांच फटने पर उसका टुकड़ा बच्चे के गले में लगा। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने भाईदूज के दिन रविवार को रूरा-झींझक मार्ग पर जाम लगा दिया।
सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और गुस्साए परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। लेकिन गुस्साए परिजनों ने दोबारा सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ सदर तनु उपाध्याय, एसडीएम डेरापुर भूमिका यादव, मूसानगर, राजपुर, अमराहट, मंगलपुर और रूरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एहतियात के तौर पर पीएसी भी तैनात कर दी गई। दोपहर में उनका आठ वर्षीय बेटा आर्यन दुकान से आया और घर के बाहर पटाखे फोड़ रहा था।
इसी बीच विवाद के बाद मोहल्ले में रहने वाले युवक ने किशोर की गला रेतकर हत्या कर दी। मोहल्ले के लोग आनन-फानन में बच्चे को जिला अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। रसूलाबाद थाने की पुलिस और पीएसी बल मौके पर पहुंच गया है। जिलाधिकारी आलोक सिंह और पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next Story