भारत
तेज रफ्तार कार ने 3 बाइक सवारों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत
jantaserishta.com
3 Nov 2024 12:00 PM IST

x
बाइकें पूरी तरह क्षतिग्रस्त कार पलट गई.
नंदुरबार: महाराष्ट्र के नंदुरबार तहसील के पिंपलोद गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो कार ने सड़क किनारे खड़े तीन बाइक सवारों टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि कार चालक को नींद आ गई होगी, गाड़ी का ब्रेक फेल हुआ होगा या फिर ड्राइवर नशे में होगा, तभी वाहन के अनियंत्रित हो जाने के कारण ये हादसा हो गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह हादसा 2 नवंबर को रात करीब 8 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि नंदुरबार से धनोरा रोड पर पिंपलोद गांव से एक किमी दूर एक बाइक खराब हो गई थी। अंधेरा होने की वजह से बाइक सवार की सहायता के लिए दो और बाइकें मौके पर रुक गईं।
इसी बीच नंदुरबार से धनोरा की ओर तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने रोड के किनारे बाइक के साथ लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों बाइकें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। जबकि कार पलट गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एक साथ पांच लोगों की मौत से तालुक में मातम फैल गया है।
Tagsमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र न्यूज़महाराष्ट्र पुलिसएक्सीडेंटनंदुरबारMaharashtraMaharashtra NewsMaharashtra PoliceAccidentNandurbar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





