उत्तर प्रदेश

Kanpur: तेज रफ्तार थार की चपेट में आने से नाबालिग बाइक सवार की मौत

Sarita
30 March 2025 8:37 AM IST
Kanpur: तेज रफ्तार थार की चपेट में आने से नाबालिग बाइक सवार की मौत
x
Kanpur कानपुर: सचेंडी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। जहां नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार थार की चपेट में आने से बाइक सवार नाबालिग पीछे से आ रहे ट्रॉले के पहिए के नीचे आ गया। बिना हेलमेट पहने नाबालिग का सिर कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चचेरे भाई के हाथ-पैर में खरोंच आई। हादसे के बाद थार सवार मौके से फरार हो गया। नाबालिग की मोटरसाइकिल काफी देर तक ट्रॉले के नीचे रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाइक को हटवाकर साइड में लगवाया। इसके बाद हाईवे पर लगा जाम कुछ देर बाद सामान्य हो सका। पुलिस ने परिजनों को हादसे में इकलौते बेटे की मौत की सूचना दी तो कोहराम मच गया। नाबालिग हाईस्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ कपड़ों की फेरी लगाता था।
कानपुर देहात के पुखरायां कला और वर्तमान पता पनकी गंगागंज निवासी विनोद कुमार कपड़ों की फेरी लगाता है। उन्होंने बताया कि परिवार में इकलौता बेटा 17 वर्षीय लकी गौतम, बेटी ज्योति और पत्नी सोनी हैं। उन्होंने बताया कि बेटे ने हाल ही में हाईस्कूल में एडमिशन लिया है। उसकी पत्नी सोनी हैलट में आउटसोर्सिंग का काम करती है। पिता के मुताबिक बेटा भी उसके काम में हाथ बंटाता था। इसी कारण शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे वह अपने चचेरे भाई 17 वर्षीय पीयूष के साथ बाइक से रनियां कपड़ों का बंडल बेचने जा रहा था। अभी वे चकरपुर मंडी के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और फरार हो गया। इस दौरान बाइक चला रहा नाबालिग लकी उसके पीछे तेज गति से आ रहे ट्रेलर के पहिये के नीचे आ गया।
पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। चचेरा भाई उछलकर दूसरी तरफ जा गिरा और घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बाइक और बिखरे कपड़ों को ट्रेलर के नीचे से निकलवाया। काफी देर बाद हाईवे पर जाम में फंसे लोग निकल सके। इस संबंध में सचेंडी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट के अनुसार ट्रेलर के नीचे दबने से एक नाबालिग की मौत हो गई। दूसरा बाल-बाल बच गया। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
Next Story