- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur: पुल की रेलिंग...
उत्तर प्रदेश
Kanpur: पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरा दूध का वाहन, शिक्षक की मौत
Sarita
18 April 2025 8:39 AM IST

x
Kanpurकानपुर: तेज रफ्तार दूध वाहन गोविंदपुरी पुराने पुल पर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़कर स्टेशन रोड पर जा गिरा। बाइक सवार दो एनसीसी शिक्षक वाहन के नीचे दब गए। क्रेन की मदद से वाहन को हटाकर शिक्षकों को बाहर निकाला गया। रीजेंसी में डॉक्टरों ने एक शिक्षक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। हादसे के बाद पुल के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। बर्रा दो निवासी 50 वर्षीय कृष्ण मोहन शुक्ला नजीराबाद क्षेत्र स्थित जेएनके इंटर में एनसीसी शिक्षक थे। परिवार में पत्नी रीना और दो बच्चे हैं। रीना ने बताया कि गुरुवार को उनके पति कॉलेज से सिविल लाइंस स्थित एनसीसी हेड ऑफिस गए थे।
उनके साथ पुखरैया निवासी एनसीसी शिक्षक योगेंद्र यादव भी थे। वहां से लौटते समय वे गोविंदपुरी पुल से उतरकर यू-टर्न लेकर बाइक से स्टेशन रोड पर जा रहे थे, इसी बीच नमस्ते इंडिया का दूध वाहन रेलिंग तोड़कर ऊपर गिर गया। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से वाहन को उठवाया और दबे शिक्षकों को बाहर निकाला। रीजेंसी में डॉक्टरों ने कृष्ण मोहन को मृत घोषित कर दिया, जबकि योगेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। राहगीरों के मुताबिक दोपहर करीब दो बजे दूध का वाहन पुल से गोविंदनगर की ओर जा रहा था।
इसमें दूध की क्रेट भी लदी हुई थी। तेज रफ्तार होने के कारण वाहन ढलान पर अनियंत्रित हो गया और रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे गिर गया। दूध वाहन की चपेट में आकर कई बाइक और साइकिल सवार भी घायल हो गए। हादसे के बाद पुल के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। गोविंदनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि चालक मौके से भाग गया। वाहन और दूध की क्रेट कब्जे में हैं। कार्रवाई की जा रही है।
TagsKanpurरेलिंगतोड़करगिरावाहनशिक्षकमौतKanpurrailingbrokevehiclefellteacherdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





