उत्तर प्रदेश

Kanpur: लेमिनेशन फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर भीषड़ आग

Sarita
17 April 2025 8:24 AM IST
Kanpur: लेमिनेशन फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर भीषड़  आग
x
Kanpurकानपुर: कानपुर के फजलगंज डिपो के पास स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।फजलगंज रोडवेज बस स्टेशन के पास स्थित एक लेमिनेशन फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर बुधवार शाम शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना मिलते ही फजलगंज और कर्नलगंज फायर स्टेशन से सात दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फैक्ट्री और दमकल कर्मियों ने फैक्ट्री परिसर में रखे करीब 150 ड्रम एडहेसिव को हटाकर आग को फैलने से रोका। फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर लेमिनेशन में इस्तेमाल होने वाले कपड़े का गोदाम है।
आग चिपकने वाले ड्रमों तक पहुंची तो कुछ धमाके भी हुए। इससे क्षेत्र के लोग सहम गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की टीमों ने क्षेत्र की बिजली काटकर आग बुझाना शुरू किया। आग बुझाने के प्रयास चल रहे थे, तभी अचानक फैक्ट्री की बिजली आ गई। करंट लगने की आशंका से आग बुझाने का काम कुछ देर के लिए रोक दिया गया। बताया गया कि इन्वर्टर के कारण लाइट आ गई थी। लाइन बंद कर आग बुझाने का काम शुरू हुआ। एसएफओ फजलगंज प्रेमानंद पांडेय ने बताया कि आग बुझा दी गई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने पर फजलगंज थाने की पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गई।
फजलगंज से गोविंद नगर की ओर जाने वाले ट्रैफिक को रोककर कालपी रोड, बैंक ऑफ बड़ौदा होते हुए गोविंदपुरी पुल पर भेजा गया। वहीं गोविंद नगर की ओर से आने वाले ट्रैफिक को पुल से निकालकर फिर गड़रियनपुरवा और गिरधर कोल्ड स्टोरेज होते हुए निकाला गया। इस बीच गोविंद नगर नए पुल पर जाम लग गया, जिसे सामान्य होने में तीन घंटे से अधिक का समय लग गया।
Next Story