- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur: खुले नाले में...
उत्तर प्रदेश
Kanpur: खुले नाले में गिरी बच्ची की मौत, परिजनों में कोहराम
Sarita
27 Nov 2025 6:25 AM IST

x
Kanpur: जाजमऊ में अधिकारियों की अनदेखी और जिम्मेदारों की लापरवाही ने बुधवार को एक घर की खुशियां छीन लीं। घर के बाहर खेल रही तीन साल की मासूम अपना बैट लपकने के दौरान 10 फीट गहरे नाले में जा गिरी। चंद सेकेंड में उसकी नाले में डूबने से मौत हो गई। बच्ची की मौत की खबर से परिजनों को कलेजा फट गया। मौके पर पहुंचीं एसीपी कैंट आकांक्षा पांडेय ने लापरवाही के जिम्मेदार जाजमऊ टेनरी इफ्लुएंट ट्रीटमेंट एसोसिएशन (जटेटा) के पदाधिकारियों को फटकार लगाई। उन्हें दो दिन के अंदर खुले नाले को कवर कराने का नोटिस दिया। एसोसिएशन की ओर से परिजनों को मुआवजा देने की भी सिफारिश की गई।
बुधवार की शाम सभी बच्चियां मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि सानिया हाथ में बैट लिए हुए थी। बुढि़याघाट के पास सड़क के किनारे टेनरियों से निकलने वाले दूषित पानी व अपशिष्ट निकासी के लिए नाला बना हुआ है। यहां से दूषित जल शोधित होने के लिए पीएस फोर ट्रीटमेंट प्लांट में जाता है। यह नाला करीब 100 मीटर तक खुला पड़ा है। सानिया खेलते हुए इसी नाले के पास पहुंच गई।
हाथ से लिए बैट छूटकर 10 फीट गहरे नाले में चला गया। उसे लपकने के दौरान बच्ची का पैर फिसला और नाले में गिर गई। साथ खेल रहे बच्चों की चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बच्ची के नाले में गिरने की बात सुनकर मां मुस्तरा बदहवास हो गईं। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक मोहल्ले के सलमान ने नाले में उतरकर सानिया को बाहर निकाला। उसे कांशीराम अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। एसीपी कैंट ने बताया कि जटेटा की ओर से बच्ची के परिजनों से मुआवजे दिलाने को लेकर बातचीत हुई है। एसडीएस सदर ने भी पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग दिलवाने का आश्वासन दिया है।
TagsKanpurनालेबच्चीमौतपरिजनोंकोहरामKanpurdraingirldeathfamilyturmoil जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





