- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur : सर्राफा...
उत्तर प्रदेश
Kanpur : सर्राफा फैक्ट्री में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, दो मजदूर झुलसे
Sarita
20 July 2025 6:45 AM IST

x
Kanpur कानपुर: बिरहाना रोड स्थित एक सर्राफा कारखाने में शनिवार शाम एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। आग में दो कारीगर गंभीर रूप से झुलस गए। आग की लपटें देखकर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय निवासियों ने दमकल कर्मियों के साथ मिलकर कारीगरों और ऊपर फंसे 14 लोगों को बाहर निकाला। संकरी गली में दमकल की गाड़ियां न पहुँच पाने पर पाइप से पानी डालकर आग बुझाई गई। दो गाड़ियों को करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
सुरेश शर्मा का बिरहाना रोड पर सर्राफा कारखाना है। पास की दुकानों में सोने-चांदी के आभूषण भी बनते हैं। शनिवार शाम करीब 6:45 बजे पश्चिम बंगाल निवासी सर्वेश और मयंक काम कर रहे थे। अचानक एलपीजी गैस सिलेंडर में रिसाव हो गया। इससे पहले कि दोनों कुछ समझ पाते, सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया।
आग की लपटें चारों ओर फैल गईं। सिलेंडर फटने से आसपास के लोग बाहर निकल आए। इसमें दो कारीगर झुलस गए। उन्हें उर्सुला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस को सूचना दी गई। एसीपी कलक्टरगंज आशुतोष सिंह, कलक्टरगंज थाना प्रभारी ललित कुमार तिवारी मौके पर पहुँचे। लाटूश रोड स्थित दमकल विभाग की दो गाड़ियाँ भी मौके पर पहुँचीं। गली संकरी होने के कारण दमकल की गाड़ियाँ अंदर नहीं जा सकीं। बड़े पाइप लगाकर गली में पानी पहुँचाया गया। आसपास के लोगों ने भी पाइप लगाकर आग बुझाने की कोशिश की।
TagsKanpurसर्राफा फैक्ट्रीसिलेंडरफटनेआगदो झुलसेKanpurbullion factorycylinderexplosionfiretwo burnt जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





