- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur: 30 साल से बंद...

x
Kanpur कानपुर: फजलगंज थाना क्षेत्र के रिहायशी इलाके गुमटी में 30 साल से बंद पड़ी जय हिंद टॉकीज में रविवार शाम आग लग गई। आग की ऊंची लपटें देख दुकानदार अपना सामान बचाने में जुट गए। सूचना मिलने पर कर्नलगंज और फजलगंज फायर स्टेशन से पहुंची चार दमकल गाड़ियों की मदद से कर्मचारियों ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया।
टॉकीज के बाहर मौजूद दुकानदारों ने दुकानें खाली कराने के लिए जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे जय हिंद टॉकीज से लपटें और धुआं उठने लगा। यह देख बाजार में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदार अपना सामान बाहर निकालने लगे।
घनी आबादी वाले गुमटी बाजार में आग की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने दो तरफ से पानी की बौछार शुरू की, एक टॉकीज के हॉल से और दूसरी तरफ से। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि टाकीज के अंदर मजदूर काम कर रहे थे। संभव है कि वेल्डिंग के दौरान आग लगी हो। जांच के बाद कारण स्पष्ट होगा। वहीं, बिठूर थाना क्षेत्र के गंगापुर नारामऊ में खेत व मंधना बिठूर रोड स्थित ट्रांसफार्मर में आग लग गई।
TagsKanpurटॉकीजआगKanpurTalkiesFireजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





