- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur: बर्थ-डे...
उत्तर प्रदेश
Kanpur: बर्थ-डे पार्टी से लौटे, किसान ने की खुदकुशी
Bharti Sahu 2
4 Aug 2024 6:44 AM IST

x
Kanpur: चिल्ला थाना क्षेत्र के बरेठीकलां गांव निवासी 55 वर्षीय राममूरत प्रजापति पुत्र धनकु प्रजापति रात पड़ोसी कुटकी के यहां बर्थ-डे पार्टी में गया हुआ था. रात को वह घर लौटने के बाद अपने डेरा पहुंचा. वहां पर लगे नीम के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. सुबह खेतों की तरफ गए हुए ग्रामीणों ने देखा तो घरवालों को जानकारी दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने फंदा काटकर शव को नीचे उतारा. मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने परिजनों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया. मृतक के बेटे रंजन ने बताया कि पिता किसानी करते थे. नशे के आदी थे. सुबह ग्रामीणों ने देखा तो घरवालों को जानकारी दी. सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
TagsKanpurपार्टीलौटेकिसानखुदकुशी Kanpurpartyfarmersuicide जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





