- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur: ई-बस परिचालकों...
उत्तर प्रदेश
Kanpur: ई-बस परिचालकों की ड्यूटी बहाल, पर विवाद अब भी बरकरार
Tara Tandi
6 April 2025 6:21 PM IST

x
Kanpur कानपुर । बीते माह ई बसों में हेरफेर के आरोप में रूट आफ किए गए 35 परिचालकों को ड्यूटी पर वापस ले लिया गया है। बर्खास्त किए गए 40 परिचालकों का मामला अभी अनसुलझा है। कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के द्वारा संचालित हो रही इलेक्ट्रिक बसों के 35 परिचालकों पर कई आरोप लगाते हुए उन्हें रूट ऑफ कर दिया गया था। जिससे चालक, परिचालकों ने हड़ताल कर दी थी। जांच में परिचालकों को क्लीन चिट दे दी गई। जिन्हें ड्यूटी पर ले लिया गया।
उधर, महाकुंभ से पहले हेराफेरी के आरोप में बर्खास्त किए गए 40 परिचालकों का मामला ठंडे बस्ते में है। मामले की जांच हुई लेकिन जांच पर अधिकारियों ने फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया है। ई बस संचालन प्रबंधक अभिनव निगम ने बताया कि ई बसों के कुछ परिचालकों की जांच हुई है, उसके बाद उन्हें ड्यूटी पर ले लिया गया है।
TagsKanpur ई-बस परिचालकोंड्यूटी बहालविवाद बरकरारKanpur e-bus operatorsduty restoreddispute continuesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





