छत्तीसगढ़

भाजपा स्थापना दिवस पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने फहराया ध्वज, दी शुभकामनाएं

Shantanu Roy
6 April 2025 4:57 PM IST
भाजपा स्थापना दिवस पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने फहराया ध्वज, दी शुभकामनाएं
x
छग
Raipur. रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने अपने सांसद कार्यालय में भाजपा का ध्वज फहराकर स्थापना दिवस का उत्सव मनाया और राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया। सांसद अग्रवाल ने कहा कि यह दिन हमें उस ऐतिहासिक क्षण की याद दिलाता है।

जब भाजपा ने राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास के मार्ग पर भारत को आगे ले जाने का संकल्प लिया था। उन्होंने कहा कि "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मंत्र के साथ भाजपा ने भारत को वैश्विक मंच पर मजबूत किया है और विकास की रोशनी को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाया है। इस अवसर पर उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हम सब मिलकर एक नए भारत के निर्माण हेतु अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करें।
Next Story