उत्तर प्रदेश

Kanpur: शराब के नशे में युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, मचाया हंगामा

Sarita
27 Nov 2025 9:23 AM IST
Kanpur: शराब के नशे में युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा,  मचाया हंगामा
x
Kanpur:कानपुर के सेन पश्चिम पारा क्षेत्र के इमलीपुर गांव में बुधवार शाम एक नशे में धुत युवक ने हाईटेंशन लाइन के 150 फीट ऊंचे पोल पर चढ़कर घंटों तक हंगामा मचाया। बताया गया कि युवक शराब पीने से मना करने पर नाराज था और इसी गुस्से में उसने यह खतरनाक कदम उठाया।ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले बिजली विभाग से संपर्क कर लाइन की आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद पोल के नीचे गांव के प्रमुख लोग और पुलिस अधिकारी खड़े होकर लगातार युवक को समझाने की कोशिश करते रहे। शराब के नशे में युवक ने पहले पोल की आधी ऊंचाई तक पहुंचकर तार पकड़ लिया। चूंकि बिजली बंद थी, उसे करंट नहीं लगा।
युवक इसके बाद पोल की चोटी तक चढ़ गया और बार-बार आत्महत्या की धमकी देने लगा। पुलिस और ग्रामीणों की कोशिशों के बाद डेढ़ घंटे बाद उसे नीचे उतराया गया। पिता रामबालक ने बताया कि शराब पीने पर मनाने के दौरान हुए झगड़े के बाद वह घर से बाहर निकल गया और हाईटेंशन पोल पर चढ़कर हंगामा करने लगा। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि यह 25 वर्षीय युवक गुड्डू उर्फ इशू शराब का आदी है। पिछले साल चोरी के मामले में उसे चार अन्य आरोपितों के साथ जेल भेजा गया था। कुछ माह पहले जमानत पर वह बाहर आया था। पुलिस ने युवक से पूछताछ कर उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया।
Next Story