उत्तर प्रदेश

Kanpur: बीच सड़क पर नशेबाजों का तांडव

Sarita
31 Aug 2025 7:29 AM IST
Kanpur: बीच सड़क पर नशेबाजों का तांडव
x
Kanpur कानपुर: शनिवार देर रात रावतपुर के नमक फैक्ट्री चौराहे के पास अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने एक दर्जन शराबी युवकों ने बीच सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। दो भाइयों के सिर पर शराब की बोतलें मारी गईं, लात-घूंसों और बेल्ट से बुरी तरह पीटा गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान राहगीरों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन शराबियों ने राहगीरों को गाली-गलौज कर भगा दिया। पुलिस ने दोनों घायलों को कल्याणपुर सीएससी भेजा और चार शराबियों को हिरासत में लिया।
नमक फैक्ट्री चौराहे के पास अंग्रेजी शराब की दुकान के पास देर रात तक शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। यहां आए दिन झगड़ा होता है। शनिवार देर रात रावतपुर के केशवपुरम नाला के पास रहने वाले रिटायर्ड बीएसएफ जवान राजेंद्र यादव के बेटे अजय यादव अपने भाई गौरव के साथ कार से कल्याणपुर जा रहे थे।
Next Story