- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur Crime: शराब के...
उत्तर प्रदेश
Kanpur Crime: शराब के लिए पैसे मांगने पर मुंहबोले चाचा की हत्या
Sarita
11 Jan 2026 10:18 AM IST

x
Kanpur Crime: कल्याणपुर में शराब के लिए पैसे मांगने पर मुंहबोले चाचा को भतीजे ने सिर पर ईंट मारकर मौत के घाट उतार दिया। नशे में धुत चाचा ने भतीजे से दो तीन बार पैसे की मांग की जब भतीजे ने पैसे देने से मना किया तो उसने भतीजे पर ईंट से हमला कर दिया। इसी दौरान भतीजे ने भी उस पर ईंट से कई वार कर दिए। जिससे उसकी मौत हो गई।मृतक एसीपी कल्याणपुर ऑफिस में सफाई का काम करता था। कुछ दिन पहले काम छोड़ दिया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया गया। कल्याणपुर के नानकारी में बीते मंगलवार शाम को सोनू बाल्मिक (30) की बारासिरोही में एक खाली प्लॉट में खून से लथपथ हालत में पड़ा था।
सोनू एसीपी कल्याणपुर ऑफिस में सफाई का काम करता था। हमलावर उसे मरा समझकर मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। सुबह क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने घायल सोनू को पड़ा देखा, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजन सोनू को हैलट ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता रामवीर ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि वारदात को सोनू के मुंहबोले भतीजे अतुल वाल्मीकि ने अंजाम दिया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सोनू को लंबे समय से जानता था। उसे चाचा कहता था।
मंगलवार शाम दोनों की मुलाकात शराब की दुकान पर हुई थी। सोनू ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे, जिसे देने से उसने इनकार कर दिया। इस पर सोनू गाली-गलौज करते हुए पास के खाली प्लॉट में जाकर बैठ गया। जब वह वहां पहुंचा तो सोनू ने फिर गालियां दीं। इसके बाद ईंट से हमला कर दिया। उसके बाद आक्रोश में अतुल ने भी पास में पड़ी ईंट से सोनू के सिर पर कई वार कर दिए। खून बहता देख वह घबरा गया और मौके से फरार हो गया था।जांच में शराब को लेकर अतुल वाल्मीकि से विवाद की बात सामने आई थी।जिसके बाद अतुल वाल्मीकि को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उसे जेल भेज दिया गया।
TagsKanpurCrimeशराबपैसेचाचाहत्याKanpurAlcoholMoneyUncleMurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





