- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur: विकास के श्रेय...
उत्तर प्रदेश
Kanpur: विकास के श्रेय को लेकर सपा नेताओं में भिड़ंत, मामला पहुंचा पुलिस तक
Tara Tandi
13 April 2025 7:04 PM IST

x
Kanpur कानपुर । फेथफुलगंज में कैंट विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक हसन रूमी से कुछ लोगों ने धक्का मुक्की की। विधायक के गनर ने बचाने का प्रयास किया। गनर पर भी मारपीट का आरोप है।
फेथफुलगंज दीना सौदागर मस्जिद के पास सामने वाली गली में सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। समाजवादी पार्टी के विधायक हसन रूमी विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। यहां मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नगर उपाध्यक्ष धीरज यादव से बहस हो गई। धीरज यादव ने आरोप लगाया कि विधायक के सुरक्षा गार्ड ने उन्हें धक्का मारा और उसे पीटने की कोशिश की।
इस बारे में विधायक का कहना है कि युवक पहले मुझसे बातचीत कर रहा था, अचानक उसके तेवर बदल गए और वह मेरी ओर बढ़ा जिसपर मेरे गनर ने युवक को हाथों से पीछे हटा दिया। लेकिन मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है। मेरे साथ किसी ने कुछ नहीं किया है, गनर ने अपनी ड्यूटी का पालन किया। वहीं धीरज यादव ने कहा कि ये कार्य विधायक निधि से नहीं हो रहा है, उसके बावजूद विधायक विकास कार्य में अपना बोर्ड लगाने के लिए पहुंचे थे। मैंने विरोध किया जिस पर विधायक के गनर ने मुझे पीटने की कोशिश की। क्षेत्रीय लोगों ने मुझे बचाया।
TagsKanpur विकासश्रेय लेकर सपा नेताओं भिड़ंतमामला पहुंचा पुलिसKanpur developmentSP leaders clash over creditmatter reaches policeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





