उत्तर प्रदेश

Kanpur :चार दिनों से लापता युवक का शव नदी में मिला

Bharti Sahu 2
6 Jun 2024 7:21 AM IST
Kanpur :चार दिनों से लापता युवक का शव नदी में मिला
x
Kanpur News: कोतवाली मऊरानीपुर Mauranipurथाना क्षेत्र में बीते चार दिनों से लापता युवक को शव गांव कदौरा में उर नदी के पानी में उतराता मिलने से सनसनी फैल गई. वहीं परिवार में कोहराम मच गया. वहीं जांच शुरू कर दी है.
मोहल्ला शिवगंज निवासी सौरभ अहिरवार (35) बेटा प्रकाश परिवार के साथ गांव कदौरा नदी किनारे दो महीने से गुम्मा (ईंट) की पथाई का काम कर रहा था. बीती 19 की शाम वोट देने के लिए सभी लोग मऊरानीपुर आए थे. को वापस गांव कदौरा कदौरा लौटे. परिजन गुम्मा पथाई के फड़ पर पहुंच गए. लेकिन, सौरभ नहीं पहुंचा. उसकी तलाश की. लेकिन, कुछ पता नहीं चला. बीती शाम कुछ लोग गांव से निकली उर नदी के करीब से निकल रहे थे. तभी उन्होंने एक युवक का शव पानी में उतराता देखा तो दंग रह गए. जिससे आसपास हड़कंप मच गया. आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए.
सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना व देवरी चौकी पुलिस के उपनिरीक्षक राहुल सिंह ने घटना स्थल का जायजा लिया. लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया. उसकी पहचान सौरभ के रूप में की गई. जिससे परिजन फूट-फूटकर रो पड़े. मृतक के परिजनों ने बताया कि किसी को कोई बुराई नहीं थी. पुलिस की मानें तो मामले की जांच की जा रही है. अगर किसी तरह की शिकायत आती है तो अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.
Next Story